बाढ़ से अब गंगापार बीमार,इलाज के नाम पर खानापूरी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर)बाढ ने बीते लगभग कई सप्ताह से गंगा पार में गंगा व रामगंगा का कहर बाढ़ के रूप में बरपा| पानी से जो परेशानी हुई वो हुई इससे जादा अब बाढ के पानी से पनप रहे मच्छरों ने ग्रामीणों को बीमार करना शुरू कर दिया है| गंगा पार क्षेत्र में यदि हालात पर अधिकारीयों ने ध्यान नही दिया तो हालात भयाभय हो सकते है|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम चाचूपुर, भरखा पट्टी सलेमपुर आदि दर्जनों गाँवो में बाढ़ का पानी कम हो गया है| जिसके चलते अब जमीन से निकल रही तपिस बीमारी को जन्म दे रही है| ग्रामीणों को भीषण बीमारियाँ घेर रही है| सरकारी व्यवस्था बौनी साबित हो रही है| बीमार मरीज हालत खराब होने पर बैलगाड़ी से अस्पताल जा रहे है| ग्रामीणों का कहना है की एम्बुलेंस का नम्बर नही लगता| तस्बीरों में जो दिख रहा है वह एक नमूना है| क्योंकि जो हकीकत है वह मौके पर जाकर ही दिख सकेगी| हर घर में में कोई ना कोई बीमारी से जूझ रहा है|
वही अमृतपुर क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी उजागर हो रही है| ग्राम धनी नगला, जिसमे तकरीबन आधा सैकड़ा परिवार बुखार की चपेट में है| उन्हें फोड़ा,फुंसी, खुजली, खांसी ने घेर लिया है| ग्रामीण कृष्णवीर, राधेश्याम, मोनू, राजश्री, पूजा, मधुवाला आदि गम्भीर बीमारी के शिकार है|
क्षेत्र में पानी आदि सड़ने से उसमे लार्वा पैदा होंने लगे है| इसके लिये भी मलेरिया विभाग पूरी तरह से तैयार नही है| यदि दवा भी छिड़क दी जाये तो बीमारी से काफी हद तक निजात पायी जा सकती है| जिला मलेरिया आधिकारी हिलाल दुर्रानी ने बताया कि दवा छिडकने के लिये टीम लगायी जायेगी| जिससे बुखार पे अंकुश लगाया जा सके| वही एक फॉगिंग मशीन सीएचसी राजेपुर को दी गयी है| जल्द सलेमपुर व भरखा मार्ग पर पड़ने वाले गाँवो में दवा का डाली|
इस क्षेत्र को देख रहे एडीएम् न्यायिक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता कर दवा उपलब्ध करायी जायेगी|