ग्रामीणों से मुठभेड़ के बाद बदमाश पिकअप छोड़कर फरार

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात भैस चोरी के इरादे से आये पिकअप सबार बदमाशों से ग्रामीण की मुठभेड़ हो गयी| पुलिस व ग्रामीणों से खुद को फंसा देख बदमाश पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग में बीती रात पिकअप सबार बदमाश गोपी सिंह पुत्र कल्याण सिंह की भैस खोलने का प्रयास कर रहे थे तभी लाइट आ गयी| जिसके बाद बदमाश मौके से खिसक गये| वह गाँव मानिकपुर पंहुचे और बीछी बाज से पानी माँगा तो उसने पानी देने से मना कर दिया| जिसके बाद वह धमकी देकर चले गये| बीछीबाज ने घटना की सूचना अपने ग्राम प्रधान सौरभ पाण्डेय को दी| जिसके बाद मौके पर ग्रामीण लाठी-डंडो के साथ एकत्रित हो गये| जब पिकअप सबार वापस आये तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया|
दोनों तरफ से फायरिंग की गयी| जिसके बाद बदमाश पिकअप लेकर फरार हो गये| जिसके बाद प्रधान सौरभ पाण्डेय ने रुदायन के प्रधान बंटी यादव को दी| बंटी यादव ने रेलवे क्रासिंग का गेट बंद करा दिया| इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी| थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी भी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| ग्रामीणों व पुलिस के बीच अपने को फंसता देख बदमाश पिकअप छोड़कर फरार हो गये| पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया|