फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीती रात पत्नी के द्वारा फोन पर बात करने से मना करने से खफा युवक ने उसे पीट-पीट कर मार डाला| आरोपी मौके से फरार हो गया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार शराब पीने का आदी था| उसका विवाह बीते लगभग 10 वर्ष पूर्व जनपद हरदोई के हरपालपुर समैचामई निवासी उमेश सिंह की पुत्री रीतु के साथ हुआ था| बीती रात रीतु घर पर अपने बच्चो के साथ कमरे में सो रही थी| उसी दौरान धर्मेन्द्र सिंह शराब के नशे में धुत होकर आ गया| घर आकर उसने मोबाइल से बात करना शुरू कर दिया| यह देखकर उसकी पत्नी रीतु भडक गयी| उसने देर रात बात करने से मना किया तो धर्मेन्द्र आपा खो बैठा| जिसके उसने आक्रोशित होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी| इतने से भी जब उसका दिल नही भरा तो पति ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया|
जानकारी होने पर मृतका के पिता उमेश सिंह उसके घर पंहुचे और थाना पुलिस को पुत्री की हत्या किये जाने की तहरीर दी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक रजनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

Comments are closed.