परशुराम लोधी समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: समाज के लिये वर्षो से कार्य करते चले आ रहे परशुराम वर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| जिससे उनके शुभचिंतको में ख़ुशी की लहर है|
लोधी महासभा ने इस बार परशुराम वर्मा को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है| जिसके बाद से उनके शुभचितंक लगातार बधाई दे रहे है| संगठन ने उन्हें समाज के लिये ऐतिहासिक कार्य करने की नसीहत दी है| नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज की एक जुटता का प्रयास पहले भी चलता था और अब जिम्मेदारी भी आ गयी है जिससे चलते अब समाज के लिये दिन-रात एक करने का प्रयास किया जायेगा| प्रयास यह होगा की समाज एक छत के नीचे आये|