कोतवाली के भीतर चौकी चलते देख भड़के सचिव

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षण को पंहुचे नगर विकास विभाग के सचिव को उसके भीतर पुलिस चौकी चलती मिली| जिसको देखकर सचिव (नोडल अधिकारी) भडक गये| उन्होंने कोतवाली से चौकी हटाने के सख्त निर्देश दिये| वही इसके साथम ही उन्होंने व्लाक का भी निरीक्षण किया और मिली खामियों को जल्द दुरस्त करने के निर्देश दिये|
सोमबार को लगभग 11 बजे नगर विकास विभाग के सचिव (जिले के नोडल अधिकारी) गिरजा शंकर प्रियदर्शी जनपद में अब तक हुये विकास कार्यों की हकीकत से रूबरू होने पंहुचे| उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ का निरीक्षण किया| जंहा उन्हें मालखाने में खामियां देखने के लिये चाबी तक नही मिली| इसके बाद उन्होंने हवालात को देखा जंहा व्यवस्था दुरस्त नही मिली| इसके साथ कोतवाली के इज्जत घर में गंदगी मिली| जिस पर वह खफा हो गये| उन्होंने प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर पर नाराजगी भी व्यक्त की|
वही सचिव की नजर कोतवाली में एक कमरे में चल रही सिविल लाइन चौकी पर पड़ी| जिस पर वह भडक गये| उन्होंने कहा कि कोतवाली में पुलिस चौकी का क्या काम| उन्होंने चौकी हटाने के निर्देश दिये|
अलमारी ना खुलने से रिकार्ड नही देख सके सचिव
नोडल अधिकारी गिरजा शंकर प्रियदर्शी विकास खंड बढ़पुर के कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने खंड विकास अधिकारी रामजी प्रसाद से पूंछतांछ की| उसी दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी अलमारी खोलने के निर्देश दिये| जिसमे अभिलेख रखे थे| लेकिन मौके पर चाबी ना मिलने से अलमारी नही खुल सकी| जिससे वह अभिलेख नही देख सके| उन्होंने व्लाक कार्यालय के लिपिक वसीम से जानकारी की| वह भी अभिलेख नही दिखा सके| उनका निर्माणाधीन रोडबेज बस अड्डे का निरीक्षण करना था लेंकिन वह नही पंहुचे|
महज आधा घंटे में ही निपट गयी नोडल अधिकारी की चौपाल
नोडल अधिकारी गिरजा शंकर प्रियदर्शी ने सोताबहादुरपुर में चौपाल लगाकर समस्या सुनी| लेकिन फरियादियों की संख्या अधिक देख वह लगभग आधा घंटे में ही समाप्त कर चले गये| उन्होंने गाँव में एक पानी की टंकी व पुरानी घटिया घाट को जाने वाली रोड जल्द बनाये जाने का भरोसा दिया|