लम्बे काफिले के साथ पंहुचे प्रांशु का जगह-जगह स्वागत

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रिय मंत्री रहे प्रांशु दत्त द्विवेदी को प्रदेश नेतृत्व में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने की ख़ुशी युवाओं में साफ नजर आयी|
प्रदेश नेतृत्व ने बीते दिनों सूची जारी की थी| जिसमे प्रांशु दत्त का नाम सह संयोजक के पद पर आने से उनके समर्थक उत्साहित थे| वह प्रांशु के जनपद आने की प्रतीक्षा कर रहे थे| शुक्रवार को प्रांशु का स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने का कार्यक्रम आने के बाद से देर रात ही पूरा नगर होर्डिंग से पट गया था|
जनपद की सीमा से लेकर गुरुगांव देवी मन्दिर तक तकरीबन एक दर्जन से अधिक स्थानो पर समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया| उनका जिले की सीमा के साथ ही नाला बधार चौकी के निकट,जिलाजेल चौराहा,फतेहगढ़ चौराहा,भोलेपुर,आवास-विकास,बढ़पुर,लाल दरवाजा,घुमना बाजार,चौक बाजार,पक्का पुल, तिकोना ,तहसील तिराहा,बीबीगंज के साथ ही अन्य कई स्थानो पर पर स्वागत किया गया| काफिला गुरुगाँव देवी मन्दिर पर जाकर समाप्त हुआ|
प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया की जिले व प्रदेश के युवा की लड़ाई उन्होंने पूर्व की सरकार में भी लड़ी है और न्याय दिलाने का काम किया है| लेकिन अब तो खुद की सरकार है| यंहा किसी युवा कार्यकर्ता का शोषण नही होता| आगामी लोक सभा चुनाव बीजेपी युवाओ की सेना के साथ एक बार पुन: फतेह करेगी| इसके लिये वह पूर्व में भी लगे थे और अब भी और तेजी के साथ लगेंगे| वह युवाओ के सम्मान में हमेशा खड़े है|
शहर में जगह-जगह चली आतिशबाजी
नगर में प्रवेश करते ही प्रांशु के काफिले के आगे ढोल बजाने के साथ ही आतिशबाजी भी कार्यकर्ताओं ने चलायी| वही काफिला लम्बा होने से शहर में जाम जैसे हालात बन गये|
उनके साथ सुधांशु दत्त,पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता,जीतू तिवारी,आनन्द विक्रम सिंह परमार,प्रधान जय गंगवार, शिवम दुबे,गुंजन अग्निहोत्री,पंकज कटियार,गौरव कटियार,रोहित कटियार,रानू दीक्षित,अंशु दुबे,राजन सिंह,रामजी मिश्रा, संजू शर्मा, बब्बा दुबे,अबनीश चतुर्वेदी, आदि रहे |