वृद्ध विधवा के घर का ताला तोड़कर नकदी जेबरात साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिनों अपने पुत्र के पास गयी विधवा के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात साफ़ कर दिये गये| जब वह बुधवार को सुबह घर लौटी तो घर के ताले टूटे देख दंग रह गयी| उसने पुलिस को तहरीर दी|पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है |
शहर कोतवाली क्षेत्र का तलैया फजल इमाम मोहल्ला वर्तमान में जुआरियों का अड्डा है| जंहा जगह-जगह आपको जुआ खेलते लोग नजर आ जायेंगे| लेकिन इन पर पुलिस लगाम नही लगाती है| जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को आये दिन चोरी आदि में देखने को मिलता है| बीते लगभग 10 दिन पूर्व इसी मोहल्ले की निवासी लज्जावती पत्नी भवानी शाक्य अकेली ही अपने घर पर रहती है| उसका पुत्र अरविन्द अपनी पत्नी नीतू के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता है| बीते दिनों नीतू के चोट लग गयी थी| लज्जावती ने बताया कि उसे ही देखने बीते 10 दिन पूर्व घर में ताला डालकर गयी थी| जब बुधवार को सुबह वह 11 वें दिन घर लौटी तो पता चला मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है| अन्दर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे|
घटना की सूचना पर मोहल्ले वाले एकत्रित हो गये| घटना के सम्बन्ध में उसने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|