बाइक में लगा दी आग, फिर बोला कोई प्यार मत करना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) प्रेम विवाह के बाद विवाद यंहा तक बढ़ गया की युवक ने गुस्से में आकर बाइक रोक दी और उसकी टंकी का ढक्कन खोलकर उसमे माचिस की तीली डाल दी| जिसके बाद धूं-धूं कर जल गयी| लोग तमाशबीन बने रहे|
थाना क्षेत्र के सरकारी आलू मिल के निकट एक बाइक बजाज सीटी 100 से फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे थे| तभी महिला का बाइक चालक से विवाद हो गया| जिससे बाइक चला रहा युवक आक्रोशित हो गया| उसने सौरभ कटियार के खेत में बाइक खड़ी कर दी और उसकी पेट्रोल टंकी खोलकर उसमे माचिस की जलती हुई तीली डाल दी| देखते ही देखते बाइक जलने लगी| कुछ देर में ही बाइक जलकर राख हो गयी|
मौके पर मौजूद युवक ने बताया की वह छिबरामऊ विशनुगढ का निवासी बताया| वही महिला ने बताया की वह सरकारी अध्यापिका है| उसका मायका कन्नौज के तिर्वा में बताया|लेंकिन दोनों ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया| दोनों एक दुसरे को पति-पत्नी बता रहे थे| आक्रोशित युवक बोला कोई प्यार मत करना| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|