इलेक्ट्रानिक शोरूम में नकब लगाकर लाखो के उपकरण चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात इलेक्ट्रानिक शोरुम में नकब लगाकर लाखो के इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी कर लिये गये| जिसके बाद घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास निवासी सुनील दीक्षित का बढ़पुर के होटल हिंदुस्तान के ठीक सामने माँ पीताम्बरा इलेक्ट्रानिक के नाम से शोरुम है| सुनील दीक्षित ने बताया कि बीती रात लगभग 9 बजे कर्मचारियों के साथ शोरुम बंद करके घर चले गये| गुरुवार सुबह कर्मचारी दानिश निवासी खटकपुरा व हर्षित निवासी कानपुर ने शोरुम खोला| तो उससे दीवार पर नकब लगा मिला| उसने इसकी सूचना शोरूम मालिक सुनील दीक्षित को दी|
सुनील दीक्षित मौके पर आ गये| उन्होंने ने बताया की लगभग 14-15 एलसीडी टीवी, दो आरओ व अन्य सामान चोरी कर लिया| घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी| कोतवाली के एसएसआई देवेन्द्र गंगवार व आईटीआई चौकी इंचार्ज संजय मौर्य आदि मौके पर पंहुचे जाँच पड़ताल की| चोरी गये माल की कीमत लगभग 10 लाख के आस-पास बतायी जा रही है| शोरुम के पड़ोस में डॉ० अशवनी यादव का होम्योपैथिक क्लीनिक है| क्लीनिक के ठीक पीछे उनका एक खाली प्लाट पड़ा है| जिस तरफ से चोरों ने घुसकर नकब लगाया और उधर से ही सामान चोरी कर निकल गये| प्लाट में एलसीडी आदि के खाली डिब्बे मिले| घटना के सम्बन्ध में जाँच के लिये डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट को बुलाया गया| उन्होंने ने भी जाँच की|
एसएसआई ने बताया जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|