घर के भीतर फांसी पर लटकी मिली छोटे भाई की लाश, बड़ा घर के बाहर मिला लहूलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: गुरुवार देर रात घर के भीतर एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामलीला गड्डा निवासी 22 वर्षीय गोविन्द पुत्र सोनेलाल कठेरिया पल्लेदारी करने का काम करता था| उसकी माँ लक्ष्मी देवी भी एक कोल्ड में मजदुरी का काम करती है| गुरुवार को वह घर में कपड़े धो रही थी| वही जब  भीतर गयी तो उसने गोविन्द की लाश कमरे में पंखे में लटकी देखी| घटना पर मौके पर भीड़ लग गयी| चौकीदार गुड्डू ने कादरी गेट चौकी में जाकर पुलिस को सूचना दी| इसके बाद भी पुलिस ने उसे कोतवाली भेज दिया| पता चला की चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम आवास विकास में एक होटल में दावत उड़ा रहे थे| वह सूचना के बाद भी मौके पर नही आये| वही मृतक का भाई संजू घर के बाहर खून से लथपथ बैठा था| उसकी माँ ने बताया की भाई को फांसी पर लटका देख संजू से अपने सिर में ईंट मार ली| जिससे उसके खून निकला|
घटना की सूचना मिलने से कोतवाली से दरोगा दया महेश फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| वही घायल संजू को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया| मृतक अपने चार भाईयों में तीसरे नम्बर का था| वही पुलिस अभी जाँच पड़ताल कर रही है|