चोरों ने तीन घरों से साफ किये नकदी व जेबरात,अधेड को किया जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदबाद) चोरों ने बीती रात तीन घरों का ताला तोड़कर लाखो ने जेबरात व नकदी साफ कर दी| घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| जाते समय चोर टोकने पर एक वृद्ध को भी जख्मी कर गये|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्बेडकर नगर तकीपुर निवासी जगत सिंह यादव के मकान में घुस गये| उन्होंने कमरे में रखे लगभग 4 लाख क जेबरात साफ़ कर दिये| इसके साथ ही गाँव के ही बहादुर सिंह के घर में भी चोरों ने कहर ढाया| चोरों ने जेवरात के साथ ही 10 हजार की नकदी चोरी कर ली| वही गाँव के ही रामपाल के घर में भी चोर दीवार फांदकर घुस गये| उन्होंने कमरे में रखे बक्से को उठा लिया| वह बक्से को घर से काफी दूर एक खेत में ले गये| जंहा उन्होंने बक्से को तोड़कर उसमे रखे जेबरात आदि चोरी कर लिया|
जिस समय चोर बक्सा लेकर गुजर रहे थे तो एक नलकूप पर सो रहे अधेड़ 54 वर्षीय गुड्डू ने उन्हें टोंक दिया| जिस पर चोरों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी| पिटाई होने से वह जख्मी हो गये| घटना की सूचना मिलने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह फ़ोर्स केसाथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|