कांगरू विधि से करें नवजात शिशु की केयर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: महिलाओं को अपने नवजात शिशु की देखभाल कंगारू तकनीकी से करने की तरीके बताये गये | साथ ही इससे होने वाले लाभों पर भी चर्चा हुई|
जिला महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० शिवाशीष उपाध्याय ने बताया कि माँ के गर्भ में बच्चा काफी गर्म रहता है| इस लिये नवजात की जिन्दगी सुरक्षित रखने के लिये उसके शरीर को गर्मी की जरूरत होती है| कंगारू मदर केयर द्वारा बच्चे को सुरक्षित रखा जा सकता है| इसके द्वारा जन्म के बाद सर्दी गर्मी में बच्चों को हाईपोथर्मिया या ठंडा बुखार से भी बचाया जा सकता है|
उन्होंने बताया की कंगारू केयर यूनिट में माँ अपने नवजात को सीने से चिपकाकर रखती है| इससे माँ के शरीर की गर्माहट से बच्चे को ठंडक से बचाया जा सकता है| साथही इससे बच्चे को हाईपोथर्मिया जैसी गम्भीर बीमारीयों से भी बचाया जा सकता है| यह केयर समय पूर्व जन्म लेने वाले बच्चो के लिये बहुत लाभकारी है|