बदहाल शिक्षा: डीएम को दस तक गिनती नही सुना सके छात्र

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) जिलाधिकारी ने परिषदीय विधालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें व्यवस्था की बदहाल हालत से रूबरू होना पड़ा| डीएम को परिषदीय विधालय का बच्चा 10 तक गिनती नही सुना सके|
डीएम मोनिका रानी अपने प्रशासनिक अमले के साथ विकास खंड नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय अचरा तकीपुर में डीएम मोनिका रानी औचक निरीक्षण किया| उन्होंने विधालय के कमरों में जाकर छात्रों से 10 तक गिनती सुनाने को कहा लेकिन वह नही सुना सके| जिस पर डीएम अध्यापकों पर खफा हो गयी| उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता दुरस्त करने के निर्देश दिये | इसके बाद उन्होने विधालय के शौचालय चेक किये| जंहा उन्हें ताला बंद मिला|
जब उन्होंने ताला खुलवाया तो उन्हें उसमे गंदगी का अम्बार मिला| जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक बिहारीलाल से कड़ी नाराजगी व्यक्त की| जब डीएम ने विधालय का उपस्थिति रजिस्टर देखा तो उन्हें शिक्षामित्र शेर सिंह अनुपस्थित मिले| उनकी छुट्टी रजिस्टर पर चढ़ी थी| लेकिन कोई प्रार्थना पत्र मौके पर नही मिला| उसके बाद उन्होंने आंगनबाडी केद्रं चेक किया| जंहा उन्हें सहायिका नही मिली| जिस पर उन्होंने जल्द ही सहायिका की नियुक्ति करने के निर्देश दिये| उन्होंने विधालय के निकट रखे परचून व गल्ला के खोखे 2 दिन के अंदर हटाए जाने के निर्देश दिये| खोखा के निकट नाले में डिस्पोजल गिलास पड़े देख दुकानदार की क्लास लगा दी|