विवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गयी| मृतका के पति व देवर ने दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगाया है| पुलिस ने मौके पर जाकर घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास निवासी 22 वर्षीय विवाहिता सुमन को उसका पति अनिल कुमार व देवर सुनील सीएचसी बुधवार शाम को लेकर पंहुचे| जंहा डॉ० आलोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतका सुमन के पति व देवर ने बताया कि शाम को सुमन अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र की दवा दिलाने गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक रामकुमार की दुकान पर बेटी के साथ गयी थी| उसी समय गांव के ही एक युवक ने उसे अपने घर में खीच लिया| यह देखकर बेटी ने घर आकर सूचना दी| उस समय घर पर केबल महिला का देवर हरिओम ही था|
आरोप है कि घर आकर सुमन की हालत बिगड़ गयी| जिसकी सूचना हरिओम ने अपने भाई अनिल को दी| अनिल फर्रुखाबाद में मजदूरी करने गया था| जिसके बाद पति अनिल घर आ गया| उसको लेकर सीएससी पंहुचा| जंहा डॉ० आलोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी| प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पति अनिल ने युवक पर दुष्कर्म के बाद जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया|
सीओ कायमगंज नरेश कुमार ने जेएनआई को बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर आ गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच की जा रही है| तहरीर में दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या का आरोप लगा है|