राधा-कृष्ण की शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा

जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में निकाली गली राधा-कृष्ण की शोभायात्रा का मनोहारी द्रश्य देखकर भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की| भारी भीड़ के साथ यात्रा निकली और नगर भ्रमण किया|
शहर के पल्ला स्थित राधा-कृष्ण मन्दिर से राधा-माधव संकीर्तन मंडल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे नगर के सैकड़ो लोंगों ने हिस्सा लिया| यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरु रोड, घुमना व लाल दरवाजा होते हुए बढ़पुर शीतला देवी मन्दिर पर समाप्त होगी| शोभायात्रा का जगहजगह पुष्प वर्षा व आरती उतार स्वागत किया गया|
इस दौरान मनमोहन गोस्वामी, मनीष मिश्रा, अशोक वर्मा, छोटेलाल, राहुल अदि रहे|