छेडछाड का विरोध करने पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:महिला के साथ छेडछाड का विरोध करने पर उसके देवर पर दबंगों ने फायरिंग कर दी| पुलिस ने एक आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया|
शहर के लाल दरवाजा निवासी महिला ने शनिवार सुबह पुलिस को तहरीर दी कि उसके साथ दबंगों ने छेडछाड़ कर दी है| तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केबल एनसीआर दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया| पुलिस की कार्यवाही सख्त ना होने से दबंगों के हौसले बुलंद हो गये| शाम को जब महिला का देवर लाल दरवाजे पर मोमोज खा रहा था| तभी दबंगो ने फायरिंग कर दी| अपना गला फंसते देख पुलिस से तत्काल एक आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|यदि पुलिस सुबह कड़ी कार्यवाही करती तो फायरिंग की घटना नही होती|