एसपी के कड़े तेवर देख पुलिस कर्मियों में हड़कम्प

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने चार्ज लेने के बाद ही अपने अफसरों के पेंच कसे| उन्होंने कहा की छोटी-छोटी शिकायत लेकर फरियादी उनके कार्यालय के चक्कर ना काटे| उन्हें थाना स्तर पर ही निस्तारित किया जाये|
2009 बैच के पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार ने चार्ज लिया| उसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का गहन निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने पुलिस लाइन के स्वाट टीम कार्यालय व महिला थाने को भी देखा| उन्होंने पीएसी बैरंग देखी और गंदगी देख फटकार लगायी| उसके ने बायरलेस सेट पर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिये की वह छोटी शिकायतों का थाने पर ही निस्तारण किया जाये| वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय ना आये|
देर शाम को एसपी अतुल कुमार नगर भ्रमण पर निकले जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और उन्होंने कहा की जाम की हालात नही बनने चाहिए| संदिग्धों की चेकिंग की जाये| इसके बाद वह पांचाल घाट पंहुचे और निर्देश दिये|