खबर का असर:अग्निपीड़ितों का हाल जानने पंहुची डीएम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) शनिवार सुबह अचानक शराबी की हरकत से पूरे गाँव में आग लग गयी| जिसमे लगभग एक सैकड़ा परिवारों की गृहस्थी व अनाज जलकर राख हो गया| जेएनआई पर खबर का प्रकाशन सबसे पहले हुआ| जिलाधिकारी मोनिका रानी खबर का प्रकाशन होने के बाद मौके पर पंहुची और अग्नि पीड़ितों को सांत्वना दी|
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम मंझा की मढैया में हुये अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी मौके पर पंहुची| उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिये बीडीओ कमलेश कुमार को आदेश कर सर्वे करने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा की सूची शाम 8 बजे तक उन्हें उपलब्ध हो जाये| इसके साथ ही डीएम ने तहसीलदार व लेखपाल को शाम 6 बजे तक पीडतों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये| वही विधायक सुशील शाक्य भी पीड़ितों के हालचाल लेने पंहुचे| लेकिन उन्होंने गाँव के भीतर जाकर पीड़ितों से मिलने की जहमत नही उठाई| वह कुछ दे चारपाई पर बैठने के बाद चले गये| संजय सोमबंशी ने अग्नि पीड़ितों को राहत सामिग्री वितरीत की|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया की पीड़ितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा| राहत का काम तेजी पर चल रहा है| सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है|