दूसरे दिन भी जारी रहा स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ का धरना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा| संगठन ने अपनी मांगों के विरोध में जमकर नारेबाजी की|
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ पर संगठन के कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन था| संगठन ने मांग रखते हुए कहा है कि 18 संविदा कर्मचारियों की बिना पूर्व सूचना नोटिस के संविदा समाप्त कर दी गयी| जो किसी भी तरह से उचित नहीं है| जिसके चलते संगठन में रोष व्याप्त है| पदाधिकारियों ने साथियों की संविदा बहाली तक आंदोलन जारी रखें की बात कही|
संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि आन्दोलन दिन प्रतिदिन धारदार होता चला जाएगा| इस दौरान डॉक्टर पुनीत पाण्डेय, अंकित दीक्षित,साबिर हुसैन,नरेंद्र मिश्रा,प्रतिभा सिंह,वंदना त्रिपाठी, विजयलक्ष्मी,पूजा मिश्रा,शिवम राजपूत,पंकज कुमार,अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे|