अंग्रेजी माध्यम विधालय का लोकार्पण करेगी आबकारी मंत्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के कार्यक्रम में सूबे की आबकारी व खनन राज्य मंत्री एक कार्यक्रम शिरकत करने जा रही है| जो जनपद में चर्चा का विषय है|
राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय के सरकारी कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को दोपहर 2:30 बजे बेला सरायगजा में जायेगी| जंहा वह नवीनीकरण के उपरांत अंग्रेजी माध्यम विधालय का शुभारम्भ करेगी| इसके साथ ही वह जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के आवास पर भी जायेगी| मनोज मिश्रा सपा समर्थक रहे है| उनके घर बीजेपी की मंत्री का जाना क्षेत्र में चर्चा की राजनीति में चर्चा का विषय है| खबर प्रकाशित होने के बाद मनोज मिश्रा ने बताया की उनकी पत्नी गाँव की प्रधान है| इस लिये वह केबल सहयोग में है|
सपा के जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया की मनोज ने सपा से सदस्यता नही ली| लेकिन वह सपा के समर्थक है| बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की पिछले चेयरमैन के चुनाव में मनोज ने बीजेपी की मदद की थी| फ़िलहाल जिस कार्यक्रम में मंत्री जा रही है| वह एक विधालय का कार्यक्रम है|