सफेद अपाचे का कहर: बाइक सबार दम्पत्ति को दिनदहाड़े लूटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्माबाद) एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहे बाइक सबार दम्पत्ति को सफेद अपाचे सबार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना कंपिल के ग्राम बहलोलपुर निवासी प्रभात शाक्य उर्फ़ अनीश पुत्र ईश्वर दयाल शाक्य अपनी पत्नी सुलेखा के साथ जनपद मैनपुरी के नगला सुदामा निवासी मौसा सुरेन्द्र सिंह के पुत्र विजय के विवाह में शामिल होने गये थे| जंहा से रविवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे| तभी कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के नवीगंज व धीरपुर रोड पर डॉ० अनुपम दुबे के भट्टे के निकट पीछे से सफेद अपाचे पर सबार होकर दो बदमाश आये और उन्होंने ओवर टेक कर उन्हें रोंक लिया| दोनों पति-पत्नी के तमंचा लगाकर 1500 रूपये की नकदी व जेवरात लूट लिये और धीरपुर की तरफ फरार हो गये|
घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने तहकीकात की| घटना के सम्बन्ध में प्रभात ने पुलिस को तहरीर दी| सीओ ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |
बाइक सबार देबर-भाभी को भी लूटा
ग्राम बरारीक निवासी धुव कुमार दुबे पुत्र अशोक दुबे अपनी भाभी गुड्डी देवी पत्नी रामआसरे के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे| तभी उन्हें अपाचे सबार बदमाशों ने कुम्हौली पुलिस के निकट उन्हें अपाचे सबार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जेबरात लूट लिये और फरार हो गये| उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी|