ग्रामीणों में दहशत,पांच घरों को बनाया निशाना,लाखों के नकदी जेबर पार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फ़र्रुख़ाबाद:(कंपिल)बीती रात बदमाशों ने कई घरों का ताला तोड़कर लाखो के नकदी-जेबरात चोरी कर लिये| पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया | पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी विजयपाल के घर में दीवार के सहारे घर में चढ़ गये| उन्होंने कमरे की कुंडी खोल कर बक्से को उठा ले गए| सोने के 2 जोड़ी झाले,सोने की दो जंजीर, 2 जोड़ी पायल,2 जोड़ी तोड़िया,दो मटरमाला,व 4000 नकदी चोरी कर ली| बदन सिंह के घर में भी दीवार के सहारे घुस गए उस समय बदन सिंह अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे बरामदे में कपड़े टगे हुए थे पेंट की जेब में रखे 6000 रुपये चोरी कर ले गए।
पड़ोस के रविकांत के घर में भी कमरे की कुंडी खोल कर कमरे में कपड़ों में रखें 11000 की नगदी को चुरा लिया। गांव के जमादार सिंह के घर भी बक्से में रखें 3500 सौ रुपये की नगदी भी दे दी| कार्यवाहक थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी की कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की दी गई| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया| जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।