गेंहू की तौल ना कराने पर बाजार निरीक्षक की बीजेपी नेता से मारपीट

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते कई दिनों ने गेंहू की तौल ना करने से आक्रोशित बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने बाजार निरीक्षक को जमकर पीट दिया| बाद में राजनैतिक दबाब के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा मामले को रफा दफा करा दिया|
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित गेंहू क्रयकेंद्र पर बाजार निरीक्षक के पद पर सुधीर कुमार की तैनाती है| उन्होंने पुलिस को तहरीर दी जिसमे उन्होंने बीजेपी नेता व उसके साथी पर गम्भीर आरोप लगाये| उन्होंने कहा की वह गोदाम पर बैठे थे तभी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विभिवेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह पुत्र रामचन्द्र व उनके साथी आचानक सुधीर कुमार के कार्यालय में आये और गाली-गलौज करने लगे|
उन्होंने कार्यालय में फर्नीचर में भी तोड़फोड़ करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी|
घटना के सम्बन्ध में उन्होने पुलिस को तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को थाने बुलाया दोनों पक्षों में समझौता करा दिया| वही सूत्रों के अनुसार घटना अनाज की समय पर तौल ना करने को लेकर हुई| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की विवाद हो गया था| दोनों में समझौता करा दिया गया है |