माँ ने सौतेले पिता से कराया नाबालिक बेटी का बलात्कार,गर्भवती होने पर बेंचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:सौतेले पिता ने अपनी हबस मिटाने के लिये पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया|जिससे युवती गर्भवती हो गयी| बाद में उसे कई जगह बेंचा भी गया| जिलाधिकारी ने तत्काल पुलिस से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है|
कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने जिलाधिकारी को शिकायत की| शिकायत में कहा गया है की उनकी माँ रीता ने दूसरा विवाह शोभा वाल्मीकि से कर लिया| युवती ने आरोप लगाया की उसकी माँ रीता ने नशीली गोली खिलाकर सौतेले पिता शोभा से बलात्कार कराया| युवती का कहना है की बीते दो वर्ष से उसके साथ लगातार बलात्कार किया जा रहा है| पिता के द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने से उसके एक पुत्र भी हो गया| इसके बाद में आठ हजार रूपये में बेंच दिया| पिता पर तंत्र-मंत्र के माध्यम से भी उसको परेशान करने का आरोप लगाया|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला को महिला थानाध्यक्ष से जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है|