चीनी मिल कर्मचारी सहित दो की संदिग्ध हालत में मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात लोहिया अस्पताल लाये गये चीनी मिल कर्मचारी सहित दो की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| दोनों का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
जनपद लखीमपुर के वैदाखेड़ा निवासी 45 वर्षीय सरफुद्दीन जनपद हरदोई के रूपपुर चीनी मिल में कर्मचारी था| बीती रात 12:45 पर उन्हें पत्नी शमा ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| वही 45 वर्षीय दयानंद पुत्र गोवर्धन गुप्ता बजरिया छिबरामऊ के मूल निवासी थे| वह अपनी ससुराल में अल्लागंज निवासी अपने साले कमल गुप्ता के घर बीते 15 साल से रह रहे थे|
बीते दिन वह अल्लागंज से मोहल्ले के ही अमित के साथ कार से अपनी पुत्री कोमल पत्नी राधे निवासी कस्बा कमालगंज के लिये निकले| वह पांचाल घाट पर उतर गये| शाम तकरीबन 3 बजे वह पांचाल घाट गंगा पुल के निकट वन विभाग के निकट पड़े मिले| उनके पास मिले मोबाइल से लोगों ने परिजनों को सूचना दी| लेकिन परिजन नही पंहुचे| जिसके बाद 108 एम्बुलेंस ने उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया| लोहिया अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गयी|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज राम सनेही ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|