पुलिस चौकी के सामने चोरो ने कारखाने का ताला तोड़ साफ़ कर दी सरसों

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात अज्ञात चोरो ने एक कारखाने के गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे सरसों चोरी कर के फरार हो गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ठाकुर नगला चिलसरा निवासी ग्रीश चंद्र का चिलसरा में कारखाना है| कारखाने के सामने ठीक उसी के सामने पुलिस चौकी है| बीती रात कारखाने का ताला तोड़कर 6 बोरे सरसों चोरी कर ली| सुबह जब वह कारखाना खोलने पंहुचा तो चोरी का पता चला| घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी|