खास खबर: जिले के लिये प्रशांत ने जीता पुणे में गोल्ड

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: नेशनल कुश्ती ख़िलाड़ी ने पुणे में आयोजित हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत जिले का नाम रोशन किया है| उसके परिजनों व शुभचिंतकों ने उसे बधाई दी है|
फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी केशव नगर निवासी लेखपाल ब्रजकिशोर तिवारी का पुत्र प्रशांत तिवारी कुश्ती का माहिर खिलाडी है| उसने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओ में मैडल जीते है| बीते अक्टूबर 2017 को उसे गोवा में हुई संयुक्त भारत खेल संघ प्रतियोगिता में पुरस्कार मिल चुका है| अक्टूबर 2016 में 60 किलो भार वर्ग में गुजरात में सिल्बर व दिसम्बर 2017 को रांची में गोल्ड मैडल मिल चुका है|
वही बीते 30 अप्रैल 2018 को पुणे में राष्ट्रीय चैम्पियन शिप प्रतियोगिता संयुक्त विश्व खेल संघ के माध्यम से आयोजित हुई| जिसमे प्रशांत ने गोल्ड मैडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है| घर लौटने पर उसके परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है| प्रशांत की माँ प्रभा तिवारी भी बेहद खुश है|