सम्मेलन में नदारद पदाधिकारियों को हटाने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश ने नगर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधत किया| जिसमे उन्होंने कहा की पूर्व सूचना के बाद भी जो पदाधिकारी अनुपस्थित है उन्हें हटाने के निर्देश दिये वही मंडल अध्यक्ष से कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
नगर के फर्रुखाबाद मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया| जिसमे योगी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धि पर चर्चा की गयी| मुख्य अतिथि के रूप में आये संगठन मंत्री ने कहा की प्रदेश में योगी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद से अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग गये| प्रदेश में कानून का राज है| किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि सोशल मिडिया पर संयम वरते| वह सोशल मिडिया को विरोधियों को मुंह तोड़ जबाब दे| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव राजपूत व डॉ० रजनी सरीन,डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये|
वही फ़तेहगढ़ के लकूला रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सम्मेलन में पंहुचकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| इस दौरान उनकी नजर प० दीन दयाल उपाध्यय के चित्र पर पड़ी| जो एक छोटी सी कुर्सी पर नेताओ की कुर्सी के पीछे रखी थी यह देख संगठन मंत्री ने मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला से कड़ी नाराजगी व्यक्त की| भाषण के दौरान ही उन्होंने फतेहगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं की हाजरी ली|लेकिन उन्हें अधिकतर पदाधिकारी गायब मिले| इस पर भी वह खफा हुये और मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला को अनुपस्थित पदाधिकारियों को हटाकर नये पदाधिकारी बनाने के निर्देश भी दिये| इसी दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मोदी सरकार के द्वारा पिछले चार साल में जो कार्य किये उनमे से कोई पांच काम गिनने को कहा तो किसी ने भी अपना हाथ खड़ा नही किया| मात्र आधा दर्जन लोग ही हाथ उठाये| वही उन्होंने सबाल किया की योगी की सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम उन्होंने क्या किया था| इस सबाल का भी जबाब किसी के पास नही थी| तभी रानू दीक्षित ने कहा कत्लखाने बंद करने का| जिस पर संगठन मंत्री से रानू की पीठ ठोंकी| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,विमल कटियार, शैलेन्द्र राठौर, शशांक शेखर मिश्रा, मुनीश मिश्रा, शशांक शेखर, दीपक दुबे आदि रहे|