उपचुनाव में हार की गम्भीर समीक्षा करेगी बीजेपी:महेन्द्र नाथ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा की उप चुनाव में बीजेपी काफी कम अंतर से हारी| जो हार हुई है उसकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर गम्भीर समीक्षा होगी| जो कमी है उसे जल्द दूर किया जायेगा|
फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के गरीबों के लिये उसके जीवन स्तर में सुधार के लिये काफी योजनायें चलाई| योगी सरकार ने भी लोन माफ़ी सहित कई महत्व पूर्व योजनाओं को जनता के बीच प्रस्तुत किया| उन्होंने कहा की फूलपुर व गोरखपुर में आये परिणाम संतोष जनक नही हुये| आखिर सत्ता में बीजेपी होने के बाद भी क्यों हारी इसकी समीक्षा की जायेगी| पार्टी में कोई गुटबाजी नही है| |
उन्होंने कहा कि मोदी जी आम चुनाव में कही भी जनसभा को सम्बोधित करने नही गये| लेकिन आगमी लोक सभा चुनाव 2019 के लिये जनता के बीच मोदी जैसा कोई विकल्प नही है| फूलपुर व गोरखपुर में बीजेपी की हार पर उन्होंने फिर कहा की गठ्बन्धन करने वाले जान ले आगामी लोक सभा चुनाव पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लड़ा जायेगा| उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो शिकायतें की है उन पर जल्द कार्यवाही होगी| वही उन्होंने जनपद में हुये स्वेटर वितरण में हुई धांधली की जाँच कराने के निर्देश दिये| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विमल कटियार, भूदेव राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, डॉ० प्रभात अवस्थी,रुपेश गुप्ता, प्रभात मिश्रा,शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि रहे|