अधजले शव को चिता से खीच लगाया हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) युवक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उसके भाई शव को जला रहे थे| तभी मृतक के जीजा ने मौके पर जाकर अधजले शव को जलने से रोक दिया और उसे चिता से खीच पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम नौगाँव निवासी 22 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव पुत्र सोरन सिंह के बहनोई ने बताया कि उसका विवाह 6 माह पूर्व ही सोनी से हुआ था| पत्नी पंजाब की निवासी है| सोनी ने बताया बीती रात लगभग 1 बजे वह कमरे से उठकर चले गये| वह कुछ मंद बुद्धि थे| उन्होंने कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुबह उसके सौतेले भाई बलवीर, सुखवीर, प्रदीप व नीलेश आदि उसके शव को गाँव के ही निकट खेत में अंतिम संस्कार कर रहे थे| तभी किसी ने उसके बहनोई संजू निवासी नगलाबनी रामपुर व दूसरे बहनोई जहानसिंह अलीगंज को सूचना दे दी|
तभी दोनों दोनों बहनोई मौके पर पंहुचे और शव को चिता से खीच लिया और डायल 100 को सूचना दी| मौके पर डायल 100 पंहुची और थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भी फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू की| बहनोई संजू ने बताया कि उसके साले मृतक पुष्पेन्द्र के पिता की मौत के बाद सास ने देवर फूलसिंह से दूसरा विवाह कर लिया था| परिजनों ने आरोप लगाया की बलबीर ने मृतक को बहलाकर उसकी 10 बीघा खेती अपने नाम करा ली थी|
थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|