त्रिलोकीनाथ आश्रम पर अबैध कब्जा करने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) आश्रम के ऊपर जबरन कब्जा करने के प्रयास की सूचना पर पंहुची पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में कब्जा हटवा दिया| एसडीएम ने जाँच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है|
थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर निवासी त्रिलोकीनाथ व उनकी पत्नी फूलन देवी रहती थी |लगभग 15 वर्षों पूर्व त्रिलोकीनाथ बिना कुछ बताये आश्रम से कही चले गये तो आज तक नही लौटे| उनकी पत्नी फूलनदेवी की भी बीते लगभग 15 दिनों पूर्व मौत हो गयी| आश्रम की देखभाल करने वाला कोई नही बचा|
तभी प्रधान पद के प्रत्याशी रहे वीरेन्द्र गुप्ता ने अपनी पत्नी पुष्पा, माँ मुन्नी देवी के साथ मिलकर बीती रात आश्रम के कमरे का तालातोड़कर अपना सामान रख लिया| सुबह जब गाँव वालों की जानकारी हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा किय| सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अजीत सिंह, सीओ अमृतपुर शकील अहमद, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे|
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने वीरेन्द्र गुप्ता का सामान कमरे के बाहर रख उसमे सरकारी ताला लगा दिया| वीरेन्द्र गुप्ता ने एसडीएम को बताया कि उनका भाई जितेन्द्र त्रिलोकीनाथ के साथ रहता था| वह भी त्रिलोकी नाथ के साथ चला गया| आश्रम जितेन्द्र की जमीन पर ही बना था| वही ग्रामीणों का कहना है कि त्रिलोकी नाथ ने यह भूमि खरीद कर आश्रम बनाया था|
एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि अभी कब्जा हटवा दिया गया है| अभिलेखों की जाँच कराकर कार्यवाही होगी|