साजन हत्या कांड का खुलासा ना होने पर एसपी आवास घेरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फ़र्रुख़ाबाद: बीते 10 दिन पूर्व मासूम साजन की हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया था| जिसे कुत्तों ने नोच नोच कर खाया| अभी तक हत्यारे को सलाखों के पीछे डालने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है| जिससे साजन का परिवार आक्रोशित हो गया और उन्होंने एसपी कार्यालय घेरकर कार्रवाई की मांग की|
थाना कमालगंज क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी पिंटू कोरी अपनी पत्नी व आधा सैकड़ा लोगों के साथ एसपी आवास पर पहुंचे| जंहा उन्हें एसपी मृगेंद्र सिंह नही मिले| परिजनों ने एसपी के पीआरओ संजीब मौर्य को शिकायती पत्र दिया| परिजनों ने कहा कि उनके पुत्र साजन व आरोपी का सीसीटीवी में वीडियों भी है| इसके बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने की जगह परिजनों को परेशान कर रही है| मृतक साजन की माँ का आरोप है कि पुलिस उससे काफी अश्लीलता भरे सबाल कर रही है|
पीआरओं ने फोन से थानाध्यक्ष से फोन पर वार्ता की और जल्द कार्यवाही को कहा| इसके बाद सभी चले गये|