घर की छत पर संदिग्ध हालत में युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: घर की छत पर गये युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई| परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पुलिस को भेजी गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी 25 वर्षीय दुर्गेश पुत्र रामोतार दोपहर बाद अपने दोस्तों के घूम कर घर लौटा पिता रामोतार ने बताया की दुर्गेश ने अपनी मां शरदा देवी से कुछ रुपए मांगे| रुपए मांगने के दौरान ही वह छत पर चला गया| अचानक दुर्गेश के मामा टम्पू की पत्नी शकुंतला ने दुर्गेश को छत पर पड़ा देखा तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी|
सूचना पर उसके परिजन छत पर आ गये और उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा उसे डॉ० गौरव यादव ने मृत घोषित कर दिया| माँ शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पिता रामोतार का आरोप है कि वह दोस्तों के साथ गया था| उसकी मौत पर उन्होंने सबाल खड़े कर दिये|
प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में उनको कोई जानकारी नही है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|