पुलिस ने वर्दी पहनकर तोड़ डाला कानून

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) कानून बनने के बाद उसका खुद व आम जनता को पालन कराने के लिये पुलिस बनायी गयी| लेकिन अक्सर पुलिस खुद कानून तोडती नजर आती है| यही कुछ सोमवार को भी देखने को मिला| जब पुलिस ने लूट के मामले में पीड़ित के भतीजे से ही बर्दी पहनकर पूछतांछ की| जिसके बाद खाकी पर सबालिया निशान लग गये|
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर निवासी अहिबरन शाक्य पुत्र बलराम शाक्य अपनी पत्नी गीता शाक्य व अपने भतीजे 6 वर्षीय रिषभ पुत्र संजीब शाक्य के साथ बाइक से जा रहे थे| तभी उनके साथ लूट की घटना हुई| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल शुरू की | जाँच के दौरान की थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार ने अचरा चौकी में पीड़ित अहिबरन के भतीजे नाबालिक शिवम से भी पूंछतांछ की| दरोगा डीपी गौतम आदि भी मौजूद थे| उस समय जो पूरी तरह से पुलिस पर सबालियां निशान लगाते है|
इस सम्बन्ध में बाल कल्याण न्याय पीठ के अध्यक्ष संजीब गंगवार ने बताया कि किसी भी नाबालिक बच्चे के साथ पुलिस वर्दी में पूंछतांछ नही कर सकती| यह पूरी तरह से गैर क़ानूनी है| इसके लिये पूर्व में भी न्याय पीठ पुलिस को चेतावनी दे चुकी है| इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी|