मार्ग दुर्घटना में शिक्षक के पुत्र सहित दो की दर्दनाक मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में शिक्षक के पुत्र सहित दो की मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
जनपद एटा के राजा का रामपुर निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश पुत्र रामसेबक बीते दिन अपने भाई जयवीर के घर फतेहगढ़ के पीतम नगला आया था| जयवीर सीआरपीएफ में तैनात है| दुर्गेश के साथ उसके चाचा का पुत्र शैलेश भी आया था| बीते रविवार की शाम दुर्गेश व शैलेश बाइक से दावत खाने ग्राम बरौन दावत खाने के लिये गये थे| दोनों वापस लौट रहे थे| तभी हथियापुर तिराहे के निकट नबावगंज मार्ग पर ट्रेक्टर की टक्कर लगने से दुर्गेश गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घटना पर पंहुची 108 एम्बुलेंस दुर्गेश को लेकर देर रात लगभग 12:35 पर लोहिया अस्पताल पंहुची| जंहा उसे ईएमटी जीवन लाल ने भर्ती किया| जाँच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| उसकी पत्नी ममता व माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दुर्गेश के पिता रामसेवक ढीया जूनियर विधालय एटा में शिक्षक के पद पर तैनात है|
वही दूसरी घटना में 48 वर्षीय प्रेमचन्द्र पुत्र रामचरन निवासी खुदागंज कमालगंज शनिवार को जैथरा एटा के =विवाह समारोह में भात लेकर गये थे| रविवार को वह लौट रहे थे तभी एटा के जैथरा स्थित अमृतपुर मोंड पर गुमटी के निकट बाइक की बाइक से भिडंत हो गयी| जिससे यह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| वंहा से उन्हें जैथरा सीएचसी लाया गया| हालत गम्भीर होने पर उन्हें एटा जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| हालत म कोई सुधार ना होने पर परिजन 9:45 पर उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| भाई समरपाल ने उसे भर्ती किया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| प्रेम चन्द्र की पत्नी रामकली की मौत बीते लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी| माँ राजेश्वरी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
लोहिया अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गयी|