पालिका में मिली अनियमितता, ईओ से जबाब तलब

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA सामाजिक

फर्रुखाबाद : अपर जिलाधिकारी नगरपालिका परिषद का निरीक्षण करने पहुंचे जंहा उन्हें भारी खामियां मिली| उन्हें संविदा कर्मियों के वेतन से संबंधित शासनादेश भी उन्हें नही मिला| वही उन्हें बिना लेखा-जोखा के सभासदों को सप्लाई की जा रही स्ट्रीट लाइट मिली जिस पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद्र शुक्रवार दोपहर नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया| जंहा उन्होंने विभिन्य अभिलेख चेक किये| इस दौरान उन्हें कई अवश्यक दस्ताबेज मांगने पर नही मिल सके| संविदा कर्मियों को किए जा रहे भुगतान से संबंधित विवरण भी कर्मचारी नहीं बता सके। एडीएम ने कहा कि कई महत्वपूर्ण कागजात न मिलने से ईओ से जवाब तलब किया गया है| सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नही है| जिसको ठीक करने के निर्देश दिये गये है |