जींस पहनकर ट्रेक पर दौडे खिलाडी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बद्री विशाल कॉलेज की 54 वें खेलकूद समारोह में जींस पहनकर ट्रैक पर दौड़े खिलाडियों को लोग चर्चा का विषय बनाये रहे| विजय खिलाडियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया|
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर शरद चंद्र मिश्र ने किया| प्रतियोगिता में गोला फेंक छात्र वर्ग में गोविंद बीए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अरविंद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| गोला फेंक छात्रा वर्ग में बीए.तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति सिंह को प्रथम स्थान,बीए.प्रथम की छात्रा प्रिया त्रिवेदी द्वितीय स्थान ,बीए प्रथम की छात्रा रोहिणी बाथम को तृतीय स्थान मिला| 400 मीटर छात्र दौड़ में बीए प्रथम के छात्र शिवम राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया| बीए प्रथम के छात्र महेंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उदय प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|
कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग हुआ| लेकिन प्रतियोगिता प्रथम दिन केवल औपचारिकता भर नजर आई| जिसमें अधिकतर महिला खिलाड़ी दौड़ के दौरान जींस पहनकर दौड़ी जिससे उन्हें दौड़ में काफी समस्या भी हुई| वही अन्य खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई| डॉ० आरएस त्रिपाठी, प्रबंधक विनोद कुमार दुबे, डॉ० माधुरी दुबे, डॉ० रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ० माधुरी दुबे आदि रहे|