पेंटर की पत्नी फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) परिजनों ने बाहर जाने के बाद विवाहिता फांसी पर झूल गयी| पुलिस ने मौके पर पंहुच शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी 20 वर्षीय रेशमा देवी पत्नी श्रीकृष्ण जोशी फांसी पर झूल गयी| श्रीकृष्ण पेंटर का कार्य करता है| वह सुबह अपने काम पर चला गया| वही सास भी घर के बाहर धूप में बैठने चली गयी| तभी रेशमा ने अपनी साडी से धन्नी में लटककर मौत को गले लगा लिया| कुछ समय के बाद जब रेशमा की सास घर के भीतर पंहुची तो उन्हें वह फांसी पर झूलती मिली| इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र श्रीकृष्ण को बताया| वह तत्काल काम छोड़कर घर पंहुचा और पुलिस को जानकारी दी| पुलिस ने शव नीचे उतार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|