जनता के साथ मित्रों जैसा व्यवहार करे पुलिस: आईजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: आईजी कानपुर जोंन आलोक कुमार ने शुक्रवार को थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण किया| इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में कहा कि पुलिस जनता के साथ मित्रों जैसा व्यवहार करे| जिससे जनता पुलिस के साथ जुड़ सके|

आईजी आलोक कुमार सुबह लगभग 9:30 बजे थाना मऊदरवाजा पंहुचे| जंहा उन्होंने बैरकों को देखा| उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से पूंछा की इनका निर्माण कब हुआ था यह कोतवाल नही बता सके| थाने में खड़ी पुरानी बाइकें भी चेक कर उनकी नीलामी के निर्देश दिये| साथ ही एक पुलिस कर्मी की बाइक पर नम्बर ना देख उन्होंने बाइक सीज करने के निर्देश दिये| कर्मचारी आवास, शौचालय व नाली आदि देखने के बाद आईजी थाने के कार्यालय में पंहुचे| जंहा उन्होंने थाने के हथियारों को देखा| एक राइफल को हाथ में लेकर उसको चेक किया| और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|

थाने के निरीक्षण के बाद वह पुलिस लाइन पंहुचे| जंहा उन्होंने वार्ता के दौरान कहा कि पुलिस जनता से मित्रों जैसा व्यवहार करे| ताकि जनता पुलिस से मिल कर निर्भीक अपनी समस्या बता सके| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस सुरक्षा को और मजबूत करने के लिये 1622 बाइके खरीदी जा रही है| उन्होंने कहा कि जिले में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये 20 नये कांस्टेबल को ट्राफिक पुलिस में भेजा जायेगा| इसके साथ ही साथ साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिये बहुत जल्द जनवरी में एक कार्यशाला का आयोजन कानपुर में किया जायेगा| जिसमें पुलिस कर्मियों को साइबर से सम्बन्धित जानकारी दी जायेगी|

आईजी ने माना की अपराध का एक बहुत बड़ा कारण भूमि विवाद है| जिसके रहते अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है| इस लिये भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलो को निपटाने के लिये एक समिति का गठन किया जायेगा| जो इस तरह के मामलों पर नजर रखेगी| उन्होने ने कहा की जो पुलिस कर्मी सेवा निवृत हो चुके है| उसकी समस्याओं को दूर करने का पूर्ण प्रयास करे| एसपी मृगेंद्र सिंह, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ शरद चन्द्र शर्मा, अमृतपुर सीओ शकील अहमद, प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह, दरोगा संजय यादव आदि रहे|