विवेचनायेँ लंबित देख भड़के आईजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोंन आलोक कुमार ने जनपद का दौरा किया| जिसमे उन्होंने पुलिस अधिकारियों का लापरवाह रवैया देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की| वह सीओ मोहम्मदाबाद व सीओ अमृतपुर पर खास खफा दिखे|
गुरुवार की शाम आईजी आरआरसी गेस्ट हॉउस फतेहगढ़ में पंहुचे| जंहा कुछ देर रुकने के बाद वह सीधे पुलिस कार्यालय आ गये| उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद हजारी लाल व सीओ अमृतपुर शकील अहमद से सम्बन्धित विवेचना देखी| कई विवेचना लंबित देख आईजी सम्बन्धित लिपिकों पर खफा हो गये| इसके साथ ही साथ वरिष्ठ लिपिक पीसी राजपूत को भी उन्होंने कड़ी चेतावनी दी| आईजी ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विवेचना पूर्ण नही हुई तो कार्यवाही की जायेगी|
उन्होंने वित्त व आईजीआरएस कार्यालय भी देखा| यंहा उन्हें सब ठीक मिला| आईजी इसके बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के लिये निकल गये| एसपी मृगेंद्र सिंह, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे| (पुलिस के बाद वह थाना मऊदरवाजा का भी निरीक्षण करेगे| ) जारी