ब्रेकिंग: वीरेंद्र देव के कम्पिल व फर्रुखाबाद आश्रमों पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद :(कंपिल/फर्रुखाबाद) आरोपी बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित पर आफत चारो तरफ से आ गयी है| दिल्ली में जंहा उनके आश्रमों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है| वही अब जनपद में भी उसके आश्रमों पर संकट के बादल छा गये है| पुलिस ने सुबह आश्रमों पर तलाशी अभियान चलाया था| शाम को पुलिस ने बाबा के दोनों आश्रमों के आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी तेजसिंह यादव ने बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के भांजे श्यामू निवासी चौखंडा शमसाबाद,जयराम पुत्र गिरधारी, सीयाराम पुत्र खुशहाली, राजबहादुर पुत्र मैकूलाल निवासी दूदेमई, यादराम निवासी नगला मई नयागाँव एटा के खिलाफ धारा 368 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे तेजसिंह ने कहा है कि उनके मकान के सामने वीरेन्द्र देव का आश्रम है| जिसमे आरोपी विभिन्य प्रान्तों की युवतियों व महिलायों को लाकर प्रताड़ित करते है| भवन से आये दिन रोने-चिल्लाने की आवाजे आती है| थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

वही सिकत्तरबाग आश्रम के निकट रहने वाली सुमनलता वर्मा पत्नी भगत वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा है कि उनका मकान आश्रम के निकट है| जिसमे गोरखपुर निवासी सुनील देश-विदेश के साथ ही साथ अन्य प्रान्तों से युवतियों व महिलायों को लाता है| उन्हें विभिन्य प्रकार की यातनाये देता है| जब हम लोग आश्रम में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो उन्होंने घुसने नही दिया| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| कोतवाल संजीब सिंह राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|