शासन से फर्रुखाबाद महोत्सव को नही मिली फूटी कौड़ी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजको ने लाख जतन किये लेकिन काफी प्रयास के बाद भी इस महोत्सव को सरकारी खजाने से एक फूटी कौड़ी नही मिली| जिससे महोत्सव के आर्थिक हालात चिंता जनक है| दान के रुपयों से महोत्सव का आयोजन होता चला आ रहा है|
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी फर्रुखाबाद महोत्सव एवं आयोजन समिति की बैठक में महोत्सव के शुभारम्भ को लेकर चर्चा हुई| जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बैठक का आयोजन आगामी 26 दिसम्बर को किया जायेगा|
21वें फर्रुखाबाद महोत्सव में एक सप्ताह तक विभिन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे| शुभारम्भ से पूर्व अन्य प्रतियोगिता 21 दिसम्बर से शूरू होकर 31 दिसम्बर तक चलेगी| जिलाधिकारी व सीडीओ अपूर्वा दुबे ने सम्बन्धित अफसरों को महोत्सव में सहयोग करने के निर्देश दिये| वही नगर मजिस्ट्रेट व महोत्सव के सचिव जैनेन्द्र जैन ने बताया की बीते वर्षो में तत्कालीन जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन को कई बार पत्र लिखने के बाद भी अभी तक शासन ने कोई वजट मंजूर नही किया है|
इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम सदर अजीत सिंह,महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० रामकृष्ण राजपूत, पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत,सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव,अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, राघव दत्त मिश्रा आदि रहे|