प्रधान पति को चाचा ने गोली मार मौत के घाट उतारा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)भूमि विवाद के साथ ही साथ चुनावी रंजिश में सगे चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतारा दिया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाच पड़ताल|
थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुर दत्त में सौरभ उर्फ़ अप्पा की पत्नी कीर्ति वर्तमान में ग्राम प्रधान है| उनकी परिवार में भूमि विवाद के साथ ही साथ चुनावी रंजिश भी चलती है| जिसके चलते प्रधान कीर्ति के पति के चाचा मानसिंह ने सुबह 8:30 बजे अप्पा को गोली मारकर दी| जिसके बाद परिजन उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गये जंहा उसकी मौत हो गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने मान सिंह को हिरासत में ले लिया| उसके पास से एक देशी बंदूक भी बरामद हुई| शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मानसिंह के साथ अप्पा का बीते चार दिन पूर्व विवाद हुआ था|
आरोपी के घर बरामद हुआ खोखों का जखीरा व कच्ची शराब
मृतक का आरोपी चाचा मानसिंह गाँव के निकट ही पंचायत घर में रह रहा था| घटना के बाद थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने उसके घर की तलाशी ली| जिसमे एक गत्ते में सैकड़ो की संख्या में 12 बोर के कारतूस के खोखे मिले| जिसे देख पुलिस हैरान हो गयी| उसके घर से कच्ची शराब भी बरामद हुई है|
थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|