प्रांशु पर हमले में पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्रो के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: मतदान के दौरान चल रहे विवाद ने खूनी रंग ले लिया| जिसके चलते फायरिंग की गयी| जबाबी फायरिंग में भाजयुमो ने का कर्मचारी जख्मी हो गया| प्रांशु दत्त ने घटना के सम्बन्ध में पूर्व सदर सपा विधायक विजय सिंह के दोनों पुत्रो सहित आठ लोगो के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी|

विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने समर्थको के साथ कोतवाली जाकर भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी से पुलिस को दी गयी| तहरीर में कहा है कि वह मनिहारी नुक्कड से पैदल आ रहे थे| तभी अचानक पूर्व विधायक के दोनों पुत्र अविनाश व अभिषेक अपने 5-6 अज्ञात लोगो के साथ आ गये| उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दिया| इसके बाद अबिनाश व अभिषेक ने प्रांशु पर जानलेवा फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बच गये| लेकिन गोली उसके साथ चल रहे सचिन मिश्रा के लग गयी| जिसके बाद आरोपी भाग गये|

कोतवाल संजीव राठौर ने बताया की मुकदमा दर्ज किया जा रहा|