मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विजय के साथ दमयंती की घुसपैठ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष के साथ सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह ने मंगलवार को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में घुसपैठ कर विरोधियो के समीकरण बिगाड़ दिये| प्रत्याशी का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया|
मंगलवार को सपा प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैंन दमयंती सिंह ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ मुस्लिम बाहुल्य इलाके घोडा-नखास आदि में सघन जनसम्पर्क किया| जंहा पुराने कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया| साथ ही साथ दमयन्ती से पुराने राजनैतिक रिश्ते याद दिलाकर वोट की अपील की| वही समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने अपनी टीम के साथ सपा प्रत्याशी दमयन्ती सिंह की साइकिल को एक रणनीति के तहत हवा दी| विजय की चुनावी रणनीति ने साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी है|
जगह-जगह बैठकों का आयोजन भी किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता एकत्रित हुये| बीते दिनों इन्ही इलाकों में केंद्र सरकार के पूर्व विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने अपने प्रत्याशी के लिये जनसभायें की थी| कांग्रेस की बैठको के बाद उन्ही इलाकों को चिन्हित करके सपा नेताओ ने बैठको का आयोजन किया| जिससे सियासत के आंकड़े बिगड़ सकते है|
सिक्की सिंह,महेंद्र सिंह कटियार, शिब्बू यादव, रिंकू अग्निहोत्री, हाजी दिलशाद, हाजी मुन्ने मियाँ, तस्लीम, शिबली, दिलशाद, अतीक व अशलम नवाब आदि रहे|