तमंचा चेक करते समय युवक के लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दोस्ते के तमंचा चेक करने के दौरान अचानक तमंचा चल जाने से युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रूपपुर मंगलीपुर निवासी 25 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामनरेश राजपूत वर्तमान में फ़ैजाबाद में जियो की केबल डालने का कार्य कर रहा है| वह गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे ही अपने गाँव आया था| दोपहर में खाना खाने के बाद वह साइकिल से निकला| उसी समय उसे उसका दोस्त चेतराम पुत्र पातीराम मिल गया| उसके पास तमंचा था|
सुरेन्द्र ने बताया की वह अपना तमंचा साफ़ कर रहा था| तमंचा साफ करने के बाद उसने उसमे कारतूस डालकर चेक किया| अचानक गोली सुरेन्द्र के सीधे पैर के घुटने में लग गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| घायल को लगभग 6 बजे लोहिया अपस्ताल में 108 एम्बूलेंस से भर्ती किया गया|
प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया की परिजनों ने उन्हें सूचना नही दी थी| किसी अन्य की सूचना पर पुलिस पंहुची थी| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|