पूर्व सैनिक की पत्नी को लूटा, विरोध करने पर ग्रामीणों के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) दिन दहाड़े बाइक सबार बदमाशो ने पूर्व सैनिक की बेबा के जेबरात लूट लिये| पीछे से आ रहे दो बाइक सबार बदमाशो ने जब इसका विरोध किया तो आक्रोशित बदमाशो ने एक ग्रामीण के गोली मार दी| जिसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
जनपद कन्नौज के सौरिख अम्बेडकर नगर निवासी 45 वर्षीय दर्शनी देवी पत्नी स्वर्गीय सुभाष चन्द्र व उनका पुत्र कमलेश बाइक से फ़तेहगढ़ आर्मी के कोषागार में आ रहे थे| दर्शनी को अपना पेंशन के लिये वंहा जिंदा होने का प्रमाण पत्र दाखिल करना था| जब वह कुंदन गनेशपुर व चूरसई के बीच पंहुचे तो दो पल्सर सबार बदमाशो ने तमंचा दिखाकर लूट करने लगे| दर्शनी के कुंडल व चेन लूट ली|
तभी ग्राम चुरसई निवासी 30 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र रामशरण व उसका साथी कुलदीप पुत्र अमर सिंह बाइक से ग्राम जरारी जा रहे थे| वह दोनों समर के मिस्त्री है| उन्होंने महिला के साथ लूट की घटना होती देखी तो विरोध कर दिया| बदमाशो से हाथापाई शुरू कर दी| तभी अचानक बदमाशो ने ताबड़तोड़ आधा दर्जन फायर किये| जिससे गोली सतेन्द्र के पेट में जा लगी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर थाना पुलिस पंहुची और गम्भीर रूप से जख्मी सतेन्द्र को लोहिया अपस्ताल में भर्ती किया|

घटन की सूचना के बाद थानाध्यक्ष जहानगंज व शहर कोतवाल अनूप निगम लोहिया अपस्ताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की| वही एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया|