पुरानी यादे: बीजेपी प्रत्याशी सहित 14 की हुई थी जमानत जप्त

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV

फर्रुखाबाद: पिछला नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव केवल वत्सला अग्रवाल, दमयंती सिंह और सलमा बेगम के बीच सिमट कर रह गया था। कुल 17 प्रत्याशियों में इन तीनो के अतिरिक्त किसी की भी जमानत तक नहीं बची थी। वत्सला अग्रवाल को बीते 8 जुलाई 2012 को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया था|

 

भाजपा प्रत्याशी माला पारिया मात्र 6835 मतों पर सिमट गयीं। जबकि शशी प्रभा मिश्रा को मात्र 2694 वोट ही मिले। इनके अतिरिक्त कल्पना (2095) व चांदवी सिद्दीकी (1176) के अतिरिक्त कोई भी प्रत्याशी तीन अंकों की सीमा तक नहीं लांघ सका। कमलेश को 798 व सरोज को 635 वोट मिले। सोनाली गुप्ता तो मात्र 609 मतों पर ही सिमट गयीं। निर्मला बाथम को 522, गुड्डी बेगम को 443, राजवती को 436, निशा को 428, नीतू को 423 और पूनम को 308 वोट ही मिले थे। अफशाना बेगम को तो मात्र 168 मतों पर ही संतोष करना पड़ा था। ये अलग बात है कि इनमें से अधिकांश स्वयं चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे ही नहीं थे। वे तो किसी न किसी मुख्य प्रत्याशी के डमी मात्र थे। उनकी तो जमानत और पर्चे तक का खर्चा प्रमुख प्रत्याशियों ने ही उठाया था।

प्रत्याशियों को मिले मतो का विवरण

क्र. सं.

उम्मीदवार

कुल योग

13

वत्सला अग्रवाल

37966

8

दमयंती सिंह

22791

16

सलमा बेगम

20682

1

माला पारिया

6835

15

शशीप्रभा मिश्रा

2694

5

कल्पना

2095

7

चांदवी सिद्दीकी

1176

4

कमलेश

798

2

सरोज

635

17

सोनाली गुप्ता

609

9

निर्मला

522

6

गुड्डी बेगम

443

14

राजवती

436

10

निशा

428

11

नीतू

423

12

पूनम

308

3

अफशाना

168

कुल

99009