होर्डिंग उतार कर जा रहे पालिका कर्मी को पीटा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV

फर्रुखाबाद: आचार संहिता लगने के बाद निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी के निर्देश पर होर्डिंग-पोस्टर लगाने का कार्य तेज है| इसी क्रम में होर्डिंग उतार कर घर जा रहे पालिका कर्मी को कुछ लोगो ने पीट दिया| पालिका कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने पालिका कर्मी का मेडिकल कराया |

थाना मऊदरवाजा के बजरिया निवासी नगर पालिका के सफाई नायक जागेंश्वर प्रसाद की डियूटी होर्डिंग उतारने में लगी है| सोमवार को पालिका टीम ने सिन्धी कालोनी में होर्डिंग उतारे| जिसके बाद पालिका कर्मी जागेंश्वर सिंह अपने घर जा रहा था |तभी सिन्धी कालोनी में कुछ लोगो ने उसे घेर लिया|उस पर होर्डिंग उतारने का आरोप लगाकर जमकर मारपीट कर दी|

घटना की सूचना सफाई नायक ने अपने साथियों को दी कुछ देर बाद अन्य पालिका कर्मी भी आ गये| जागेश्वर प्रसाद ने पुलिस को अधिवक्ता सहित कई आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जाँच की| वही सफाई नायक का मेडिकल कराया| प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह ने बताया की जाँच की जा रही है |