भ्रष्टाचार करने वाले पुलिस कर्मी नपेंगे: एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: नये एसपी ने जनपद के चार्ज लेने के बाद जो वयान जारी किया उससे तो यही लगता है की आम जनता को शायद अब अपराध के आतंक से निजात मिलेगी| एक तरफ उन्होंने अपराधियों को साबधान किया वही दूसरी तरफ उन्होंने पुलिस कर्मीयों को कड़ी चेतावनी दी| उन्होंने कहा की यदि पुलिस कर्मी भ्रष्ट मिला तो उसके खिलाफ पहले कार्यवाही होगी|

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी मृगेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस की कमीयों को बताये ताकि उन्हें सुधारा जा सके| शिकायत या सलाह व्हाट्स अप पर भी भेजी जा सकती है |उस पर अमल होगा| उन्होंने साफ़ कहा की सबिधान की व्यवस्था के साथ किसी को भी खेलने की इजाजत नही होगी| इस लिये अपराधी साबधान हो जाये उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी| एसपी की कुर्सी नही उसकी मर्यादा महत्वपूर्ण होती है| इसलिये इसकी मर्यादा बनाये रखने का पूरा प्रयास होगा|

जन शिकायतों का त्वरित समाधान होगा| जनता के लिये उनका फोन नम्बर 24 घंटे तक खुला है| उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि जो पुलिस कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त है वह तत्काल अपनी आदत में सुधार लाये| यदि शिकायत मिली तो कार्यवाही तय है| इस लिये वह अपनी आदत में सुधार लाये|